बहराइच 08 मार्च। अधि.अधि. न.पा.परि. बहराइच दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के सम्बंध में सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। सिटीजन फीडबैक का समय 01 मार्च से 15 अप्रैल 2022 तक निर्धारित है। सिटीजन फीडबैक हेतु शासन की ओर से कुल 7500 अंक निर्धारित किये गये हैं जिसमें 2250 अंक सिटीजन फीडबैक द्वारा तथा 3000 अंक सेवा स्तर प्रगति व 2250 अंक प्रमाणीकरण के लिए होते है। सिटीजन फीडबैक निकाय की रैंकिंग निर्धारित करने में अहम योगदान निभाता है।
ई.ओ. श्री त्रिपाठी ने बताया कि सिटीजन फीडबैक के लिए पाँच माध्यम बनाये गये है। जिसमें से प्रथम माध्यम फील्ड बेरिफिकेशन होता है जिसके तहत कर्मचारी निकाय क्षेत्र में जाकर 01 से 28 मार्च 2022 तक लोगों के घरों, स्कूलों व कालजों में जाकर फीडबैक का कार्य किया जा रका है। उन्होंने बताया कि फीडबैक के अन्य चार माध्यम डिजिटल हैं। डिजिटल माध्यम के लिए 15 अप्रैल 2022 तक का समय निर्धारित किया गया है।
ई.ओ. श्री त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा जगह-जगह पर वाल पेंटिंग बनवाकर, लेख लिखवाकर तथा प्रत्येक मोहल्ले के प्रमुख जगहों पर वाल पेंटिंग करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष नगर पालिका परिषद बहराइच बेहतर प्रदर्शन करने हेतु दृढ़ संकल्पित है ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अंकों के आधार पर जनपद की रैंकिंग बेहतर से बेहतर हो जाय।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
होली के अवसर पर निर्बाध जलापूर्ति व साफ-सफाई के लिए नगर पालिका प्रशासन तैयार
बहराइच 08 मार्च। नगर क्षेत्र में बहराइच में होली के अवसर पर निर्बाध जलापूर्ति, साफ-सफाई, कृमियों के निवारण तथा चूनाकारी हेतु नगर पालिका प्रशासन द्वारा कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गयी है। सम्बन्धित कर्मचारियों का उत्तरदायित्व होगा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में ओवर हेड टैंकों को जनरेटर द्वारा टेंकों को भरवाने के साथ-साथ नलकूपों को क्रियाशील रखते हुए जलापूर्ति सुनिश्चित करायेंगे। इसके अलावा समस्त सफाई नायकों को निर्देशित किया गया है कि होलिका दहन स्थलों के आस-पास समुचित सफाई, कूड़ा निस्तारण एंव चूनाकारी कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
अधि.अधि. न.पा.परि. बहराइच दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बहराइच की अध्यक्ष श्रीमती रूबीना रेहान के निर्देशानुसार जच्चा बच्चा केन्द्र, डीएम चौराहा, एसपी आफिस व कचेहरी रोड खत्रीपुरा स्थित नलकूप हेतु लिपिक एखलाक हलाही व चतुर्थ श्रेणी निमामुद्दीन, पानी टंकी सिविल लाइन (प्लानिंग कालोनी), बड़ीहाट, छोटी बाजार, डीएम चौराहा स्थित नलकूप हेतु लिपिक शहाबुद्दीन व अंसार अहमद, संघारन मन्दिर, घसियारीपुरा, गुलामअलीपुरा व फुटहा कालोनी नलकूप हेतु कर समाहर्ता शहजाद खां व चतुर्थ श्रेणी अब्दुल अली, दरगाह शरीफ, गल्लामण्डी, सलारगंज (सभी ट्यूबवेल) व गुल्लावीर नलकूप हेतु लिपिक मो. फखरूद्दीन व चतुर्थ श्रेणी हमीद तथा किला, काजीपुरा, बशीरगंज, घण्टाघर व वजीरबाग कालोनी स्थित नलकूप के लिए लिपिक अली अहमद व चतुर्थ श्रेणी अजीजुर्रहमान की ड्यूटी लगायी गयी है।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः